परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चौकीहसन में अल करीम एग्रो इंडस्ट्रीज की जमीन को वर्ष 2021 में जाली दस्तावेज बनाकर कुछ लोगों ने लिखवा लिया था. जिसकी जानकारी होने के बाद कंपनी के अधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने आठ लोगों के खिलाफ 15 दिसंबर 2021 को जीबी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एफआईआर दर्ज होने के बाद अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
उन्होंने इस संबंध में एसपी से गुहार लगायी है. इसमें सात लोगों को आरोपित किया गया है. आवेदक का कहना है कि इस भूमि को जालसाज व असामाजिक तत्वों ने जाली दस्तावेज बनाकर खरीद बिक्री कर ली. इन लोगों ने जमीन को हड़पने के नीयत से यह सब किया था. पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…