परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सतवार गांव में शनिवार की देर रात चोरों ने एक जिला पार्षद के घर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि चोरी के दौरान ही घरवालों की नींद खुल गई, और घरवाले चोरों से भिड़ गए, इस बीच अपने आप को घिरता देख चोरों ने घरवालों पर हमला कर दिया। फलस्वरूप जिला पार्षद के भाई व बेटे घायल हो गये। जबकि ग्रामीणों के सहयोग से घरवालों ने एक चोर को पकड़ लिया।
इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। इस मामले में जिला पार्षद रामदुलार वर्मा के बयान पर जीबीनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए चोर सारण जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा ढाला निवासी दशरथ चौधरी के पुत्र बुन्ना चौधरी समेत अन्य चार को आरोपित किया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान एक चोर को लोगों ने पकड़कर पिटाई की है। जिसका इलाज जारी है। इलाज के बाद पूछताछ कर अन्य फरार चोरों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…