परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा निवासी हत्याभियुक्त पति और पत्नी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गुरुवार की रात्रि घर से गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया। गिरफ्तार नामजद अभियुक्त नौरंगा निवासी रवि बैठा व उनकी पत्नी पूजा देवी है। ज्ञात हो कि 23 अक्टूबर को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता कुसुम कुमारी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना को लेकर मृतका कुसुम के स्वजन बसंतपुर थाना क्षेत्र के थाना के लहेजी निवासी योगेंद्र बैठा के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी कराई गई थी।
इसमें कुसुम के पति शशि कुमार बैठा, ससुर जयश्री बैठा, भैसुर रवि बैठा और गोतनी पूजा देवी को आरोपित किया था। प्राथमिकी के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है इसको पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। वहीं दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक रोहित कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…