Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा बाजार: जियाय बनाम सूरवाला के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, जियाय की टीम ने की विजय हासिल

परवेज अख्तर /सिवान: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास दिला देने वाला स्टूडेंट क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित एक रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन  किया गया। यह रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार के गंडक नहर के तट पर अवस्थित गंडक ग्राउंड में आयोजित की गई। इस दौरान पूरा खेल मैदान दर्शकों से खचाखच भरा पड़ा हुआ था। भारी संख्या में पहुंचे दर्शक खेल का खूब आनंद लिए। इस दौरान दर्शकों के बीच इस सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास होने लगा।

बतादें की उद्घाटन मैच जियाय बनाम सूरवाला के बीच खेला गया। जिसमे टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जियाय की टीम 8 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य दिया.बाद में सूरवाला की टीम 116 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार जियाय की टीम 47 रनों से विजय हासिल कर ली। मैच का उद्घाटन समाजसेवी सह राजद नेता श्री लालबहादुर कुमार सिंह ने किया। बतौर अतिथि के तौर पर मुकेश कुमार खरवार, रोजी इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर मो.मुमताज आलम, समाजसेवी मोहम्मद जाकिर अहमद, मनंजय सिंह, मो.इमाम अंसारी, सौरभ शर्मा, राजू सिंह, मो.शिबू पठान, विकास कुमार, रुपक कुमार, शिक्षक मोहम्मद इरफान आलम, सनौवर मस्तान बाबा आदि मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026