परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र धनपुरा गांव से शनिवार की शाम पुलिस ने छापेमारी करते आठ लीटर देसी शराब तथा दो बाइक को जब्त किया। साथ ही चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर फखरुद्दीनपुर निवासी शिवम कुमार राम, सोनू कुमार, चौकी हसन निवासी सत्येंद्र नट और नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला निवासी मोहम्मद राजू बताया जाता है।
वही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार ट्रैक्टर से बरामद से शराब में जीबी नगर थाना कांड संख्या 48/20 के नामजद अभियुक्त भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी अर्जुन राय को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि तीन वर्ष पूर्व गुप्त सूचना के आधार पर एनएच 227 ए पर ट्रेक्टर से शराब लेकर जाने के दौरान ट्रैक्टर के साथ शराब बरामद की गई थी, तभी से नामजद शराब तस्कर फरार चल रहा था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी शराब तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…