✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
तरवारा के उसरी निवासी राघव गिरि व गीता देवी के पुत्र अतुल कुमार गिरि का एमबीबीएस में दाखिला होने पर परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वहीं गोस्वामी समाज द्वारा उनको सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। सोमवार को बिहार प्रांतीय गोस्वामी कल्याण न्यास के अध्यक्ष राजवल्लभ भारती ने अतुल को अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।
उन्होंने कहा कि अतुल गिरि की इस सफलता से पूरा समाज अभिभूत है। वे अपने जीवन में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर समाज को नई उंचाई पर ले जाएंगे, ऐसी कामना है। मौके पर दादा भगवान गिरि, दादी जानकी देवी, श्रीकांत गिरि, गायत्री देवी, डा. रघुवीर भारती, अनूप भारती, इंदुशेखर गिरि, नवल गिरि, प्रेम कुमार गिरि सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…