तरवारा: अपहरण के आरोप में महिला दारोगा स्वाति कुमारी ने एक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, बरामदगी का प्रयास जारी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कनहर निवासी अपहरणकर्ता शिवनाथ महतो को बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया तथा। बताया जाता है कि दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक स्वाति कुमारी ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात्रि दलबल के साथ कनहर गांव स्थित शिवनाथ महतो के घर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि कनहर निवासी संगीता देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र रंजन कुमार के अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए अज्ञात अपहरणकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इसमें पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में कनहर निवासी शिवनाथ महतो को संलिप्तता पाई थी। उसी के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई। वहीं दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक स्वाति कुमारी ने बताया कि अपहृत रंजन कुमार का अभी तक कोई सुराग नही मिला है।रंजन कुमार को पुलिस बरामद करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026