तरवारा: मुखिया की दबंगई मामले में आखिरकार दर्ज हुई प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र व पचरुखी प्रखंड के शंभोपुर पंचायत के मुखिया अजय सिंह उर्फ कमलेश सिंह की दबंगई मामले में आखिरकार जीबी नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है. पिछले दिनों मुखिया का दो महिलाओं को बेंत से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उसके बाद क्षेत्र के बाहर के भी लोगों में मुखिया के इस कार्य को लेकर काफी उबाल था. पीड़ित महिला नरहट गांव निवासी किशोर प्रसाद की पत्नी गिरिजा देवी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि वह अपने एक रिश्तेदार महिला के साथ कहीं से आ रही थी.

इसी बीच मुखिया व सिसवा गांव निवासी तारकेश्वर सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह उर्फ कमलेश सिंह व नरहट गांव के मंजेश कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ रास्ते में हम दोनों महिलाओं से दबंगई दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे. बाद में मुखिया ने हम दोनों महिलाओं को जबरन अपने गाड़ी में बैठाकर शंभोपुर पंचायत भवन पर लेकर चले आए. मारपीट करने के अलावा मुखिया ने कई जरूरी कागजात भी छीन लिए. जीबी नगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर कांड संख्या 81/22 दर्ज कर मुखिया व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस की दबिश जारी है. जल्द ही नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026