परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के जंगविलास गांव में सरकारी जमीन में लगे शीशम पेड़ को अवैध रूप से काटने की शिकायत मिलने के बाद मौके पर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस दौरान होमगार्ड के जवान की राइफल छीनने का प्रयास किया गया। लेकिन, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए राइफल को सुरक्षित बचा लिया। होमगार्ड के जवान से नोकझोंक को होते देख बीच-बचाव करने गए पीएसआई राहुल भारती के साथ भी हाथापाई की गई।

इस घटना को देख लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को थाने लाया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में गोरेयाकोठी सीओ को शीशम के पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने की शिकायत की गई थी। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा हाथापाई करते हुए राइफल छीनने का प्रयास किया गया था। लेकिन, पुलिस की तत्परता से राइफल को सुरक्षित बचा लिया गया। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026