तरवारा: सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का हुआ स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला स्थित मुखिया पति सह जदयू नेता रहमतुल्लाह अंसारी के आवास पर सोमवार की शाम बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी का कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रौद्योगिकी मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ता एवं आमलोगों को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों तथा मुख्यमंत्री के कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में प्रदेश का काफी विकास हुआ हुआ है।

आए दिन सरकार हमेशा बेरोजगारी दूर करने पर ध्यान देते हुए युवाओं को रोजगार दे रही है और व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए तरह- तरह की योजनाएं चला रही है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार है और रहेगी, क्योंकि बिहार की जनता सभी को समझ गई है और विकास को देखते हुए आगे भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाएगी। इस मौके पर राजद विधायक बच्चा पांडेय, जदयू राज्य परिषद सदस्य निकेश चंद्र तिवारी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुर्तुजा अली कैसर, डा. अशरफ अली, मिठु बाबू, मुर्तुजा अली पैगाम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026