तरवारा: नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा बाजार स्थित हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ को को ले यज्ञ संचालक राजकुमार उपाध्याय, यज्ञाध्यक्ष मनोज सिंह, सत्यप्रकाश उपाध्याय व अर्चना उपाध्याय के नेतृत्व में हाथी-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से आरंभ होकर सकरा बाजार, बुद्धिछपरा, इलामदीपुर होते हुए नौरंगा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप पहुंची जहां आचार्य पंडित रंजन द्विवेद्वी उर्फ पप्पू बाबा व मंदिर के पुजारी मनोरंजन उपाध्याय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा नौरंगा से अवध मोड़ होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्याें द्वारा पूजा अर्चना शुरू की गई। इस दौरान भक्ति गीत व जयकार से वातावरण गूंज उठा।

महायज्ञ को लेकर पूर्व सरपंच कृष्णकांत मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय पांडेय, जीते सिंह व डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति 19 अप्रैल को हवन पूजा के साथ की जाएगी। महायज्ञ में वाराणसी व वृंदावन से आई कथावाचक सुमन किशोरी प्रतिदिन शाम में प्रवचन किया जाएगा। इस मौके पर रामलीला व रासलीला का आयोजन किया जाएगा। आचार्य ने बताया कि महायज्ञ से सभी का कल्याण होता है, वातावरण शुद्ध होता है तथा भाइचारा बनी रहती है। इस मौके पर जवाहिर साह, हाकीम मंसूरी, प्रभुनाथ उपाध्याय, इम्तेयाज अहमद, आनंद मोहन सिंह, रिशु कुमार, उत्तम सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026