तरवारा: काली मां प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को निकाली कलश यात्रा

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के दिनापट्टी गांव स्थित काली मंदिर परिसर से शनिवार को काली माई प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए बैंड बाजा के साथ हाकमा गांव स्थित पोखरा (तालाब) पर पहुंची जहां आचार्य पंडित पुनपुन बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भरी की रस्म अदा की। उसके बाद कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा में 201 कन्या समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। इस दौरान मां के जयकार एवं भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आचाय पंडित पुनपुन बाबा ने बताया कि मां काली द्वारा असुरों का संहार किया गया था और पृथ्वी पर असत्य का नाश हुआ था तभी से मां काली की पूजा अर्चना होती आ रही है।

उन्होंने कहा कि यज्ञ होने से वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में आपसी भाईचारा स्थापित होती है। मां काली प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर काशी विश्वनाथ एवं मथुरा के साधु संतों को बुलाया गया है जिनके द्वारा मां काली एवं सप्तशती पाठ एवं प्रवचन किया जाएगा। यह यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन यज्ञ स्थल पर पूजा पाठ और परिक्रमा किया जाएगा। इस मौके पर प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, आलोक सिंह, मनंजय सिंह, रूपेश सिंह, शंभू यादव, मुख्तार यादव, छोटेलाल यादव, श्याम बहादुर सिंह, बलराम सिंह, काशीनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह, अनीश शर्मा, उमेश महतो आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024