तरवारा: कर्णपुरा के युवक की उड़ीसा में तबीयत खराब होने से इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत स्थित दीक्षित पुर तिवारी टोला गांव के युवक की कोलकाता में तबीयत खराब होने पर इलाज के दौरान ओडिशा में उसकी मौत हो गयी।मृत युवक दीक्षित तिवारी टोला गांव निवासी मनोज तिवारी का पुत्र विपिन तिवारी है। घटना के बाद युवक के बड़े भाई एवं सगे संबंधियों ने उसके शव लेकर आने का इंतजार कर रहे थे। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही पंचायत में मातम पसर गया। वहीं युवक की मां बेटे के शव को देखकर उसकी आंखें पत्थरा गयी है। बेटे को कोलकाता जाने से रोक रहे थी। वह इस बात को कह कर लोग उसकी मां को सांत्वना दे रहे थे। होनी को कोई टाल नहीं सकता।घटना की सूचना मिलते ही युवक के घर पर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी।

युवक के माता-पिता को लोग सांत्वना एवं साहस दे रहे थे। युवक तीन भाइयों में मझिल था। पांच रोज पहले अपने भाई के पास कोलकाता गया था। युवक अपने भाई के साथ हार्डवेयर दुकान चलाता था। दुकान में काफी भीड़ होने की वजह से उसके बड़े भाई ने उसे कोलकाता बुला लिया। इसी बीच गुरुवार की देर शाम उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जहां कोलकाता के डॉक्टरों ने उसे उड़ीसा रेफर कर दिया। इस दौरान उड़ीसा में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि युवक से आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लड़कों के साथ विवाद हुआ था जिसमें उसके शिर में काफी चोट लगा था। इसके बाद उसका इलाज कोलकाता चल रहा था हाल ही में वह दीपावली एवं दीपावली पूजा में घर आया था। घर से कोलकाता जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई जहां इलाज के दौरान ओड़ीसा में मौत हो गयी।युवक होनहार एवं काफी मिलनसार था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024