तरवारा: भूमि विवाद में मारपीट कर किया घायल,महिला समेत दो की हालत गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव में जमीन संबंधित विवाद में शनिवार की रात पट्टीदारों ने मारपीट कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों में बैद्यनाथ सिंह के पुत्र अजीत कुमार और सत्यम सिंह की पत्नी बबिता देवी शामिल हैं.घटना के संबंध में घायल के पिता बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि पट्टीदारों द्वारा मेरा जमीन जबरन कब्जा किया गया हैं.

जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है.लेकिन बार बार मेरे पट्टीदारों द्वारा मारपीट किया जाता है. अब तक पांच बार जानलेवा हमला भी हो चुका हैं.शनिवार को कोर्ट में बुलावा था. हमलोग ससमय कोर्ट पहुंच गये.कोर्ट से वापसी के बाद मेरा पुत्र दरवाजे पर बैठा था कि पट्टीदारों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया. जिसमें हमलोग घायल हो गये.उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के मामले को लेकर तीन से बार प्राथमिकी हो चुकी है.कई बार स्थानीय थाना में गुहार लगाने के बावजूद भी अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है.इधर चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026