Tarwara Hindi News

बड़ी खबर : आपसी रंजिश में मारपीट, खूनी संघर्ष आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस बेखबर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर थाने के बरारी गांव में गुरुवार की सुबह आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में तीन महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने हसनपुरा के एमडीएम प्रभारी सुरेश शर्मा के परिजनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 को लेकर सिवान जंक्शन पर अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर भेजने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इस दौरान पाटीदारों द्वारा घर के आंगन में मिट्टी भरने से मना किया गया। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खूनी संघर्ष में अधिकतर महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों में बरारी गांव के मोतीलाल शर्मा चिंता देवी, रीना देवी सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा मोतीलाल शर्मा,आरती देवी राजेश शर्मा,अमित कुमार सुरेश शर्मा, चंदा कुमारी व रीमा कुमारी है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में गोपाल शर्मा ,वीरबल शर्मा , शिवशंकर शर्मा संजय शर्मा को आरोपित किया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026