Tarwara Hindi News

बड़ी खबर : तरवारा में नहर के किनारे आर्केस्ट्रा के अनाउंसर का शव मिलने से सनसनी

ऑर्केस्ट्रा संचालन समेत चार हिरासत में,पूछताछ जारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जी.बी नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गूलरबग्गा नहर के समीप मंगलवार की दोपहर एक आर्केस्ट्रा के अनाउंसर का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गयी। खेत की तरफ गए मजदूरों ने देखा कि नहर के बांध के नीचे युवक का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया इस दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्केस्ट्रा संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए भगवानपुर थाना क्षेत्र के भेड़वनिया निवासी स्व. राम आश्रम महतो के पुत्र नंदलाल महतो उर्फ राहुल ने बताया कि मेरे आर्केस्ट्रा में रामू सिंह उर्फ बिट्टू एलाउनसर का काम करते था।

वह सुबह स्नान कर के कमरे से नहर की तरफ गया था दोपहर तक कमरे में वापस नहीं आया। इसके बाद काफी खोजबीन किया तो लोगों ने बताया कि उनका शव नहर किनारे पड़ा हुआ है। पुलिस एलांउसर हत्या कांड मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्केस्ट्रा संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया हैं। हिरासत में लिए गए आर्केस्ट्रा संचालक से पूछताछ कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ऑर्केस्ट्रा के अनाउंसर की हत्या हुई है या उसने जहर खाकर खुदकुशी किया है।

फिलहाल यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वही पुलिस घटनास्थल से सल्फास की गोली बरामद किया है। इसके बाद पुलिस इस बिंदु पर भी अनुसंधान कर रही है कहीं दबाव में आकर एनाउंसर ने खुदखुशी तो नहीं किया है। कहीं अनाउंसर की व्यक्तिगत दुश्मनी में तो हत्या नहीं की गयी है। पुलिस इन सभी मामलों पर अनुसंधान कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालक नंदलाल महतो उर्फ राहुल कुमार दीनदयालपुर गांव के मांकेश्वर साह के पुत्र पिंटू गुप्ता एवं दो नर्तकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026