Tarwara Hindi News

तरवारा में आर्केस्ट्रा कराने पर प्राथमिकी दर्ज, छानबीन शुरू

बहन की शादी के दिन रखाई के उपलक्ष में करवा रहा था ऑर्केस्ट्रा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के रौजा गौर गांव निवासी सोनू महतो की बहन के दिन रखाई के उपलक्ष में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कराना महंगा पड़ गया। जी. बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कर परिजनों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। यहां बताते चलें कि माधोपुर पंचायत में किरोना से संक्रमित दो मरीज पाए गए हैं। जो अभी इलाजरत हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायत तथा उसके 3 किलोमीटर की परिधि को रेड जोन घोषित किया गया है।

इसके बावजूद भी रौजा गौर गांव निवासी सोनू महतो की बहन की शादी के दिन रखाई के उपलक्ष में बड़ी धूमधाम से वे अपने दरवाजे पर आर्केस्ट्रा का संचालन करवा रहा था कि इसी बीच जी. बी. नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन करवा रहा है तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा का आयोजन करवाने वाले परिजनों को हिरासत में ले लिया तथा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024