परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. तरवारा नगर थाना क्षेत्र के सकरा गांव में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने एक तांत्रिक को पकड़ जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार जीबी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा निवासी तांत्रिक कामेश्वर दास, नथनपुरा निवासी धर्मा मांझी तथा सलाहपुर निवासी नागेंद्र पासवान तीनों झाड़फूंक का काम करते हैं और एक महिला को अपने तंत्रमंत्र के जाल में फंसाकर बहुत दिनों से उसका शोषण कर रहे थे।
इसकी जानकारी महिला के मायके वालों को हुई तो तीनों तांत्रिकों को झाड़फूंक कराने के बहाने सकरा अपने घर बुलाया। तीनों तांत्रिक सोमवार की शाम जब सकरा पहुंचे तो इसमें एक तांत्रिक नागेंद्र पासवान को बंधक बनाकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पर कामेश्वर दास एवं धर्मा मांझी वहां से भाग कर किसी तरह जान बचाए। कामेश्वर दास ने जीबी नगर थाना पहुंच घटना की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर अवर निरीक्षक ध्रुव प्रसाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बंधक बने तांत्रिक नागेंद्र पासवान को मुक्त करा थाना लाया और मौके पर नागेंद्र पासवान तथा कामेश्वर दास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…