तरवारा: दो लाख का इनामी कुख्यात बदमाश गोलू सिंह गिरफ्तार

0
Golu Singh Giraftar

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले का कुख्यात बदमाश सह जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, दो गोली, 637 ग्राम चरस, 34 ग्राम स्मैक व दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। कुख्यात गोलू सिंह पर जिले में 21 कांड दर्ज है और उस पर दो लाख का इनाम भी घोषित है। मामले में शुक्रवार को सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने जीबी नगर थाना में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को बिहार-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से कुख्यात बदमाश गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को एसटीएफ व डीआइयू, जीबी नगर थाना के पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

गिरफ्तार गोलू सिंह द्वारा दिए गए स्वीकारोक्ती ब्यान के आधार पर निशान देही के आधार पर अवैध एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, 637 ग्राम चरस, 34 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल जब्त की गई। बताया कि गिरफ्तार बदमाश गोलू सिंह के विरुद्ध कुल 21 कांड दर्ज है। उस पर जीबी नगर, महाराजगंज सहित अन्य थाना में प्राथमिकी अंकित है। वहीं एसटीएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दो लाख का इनामी कुख्यात बदमाश गोलू सिंह उर्फ अंशु सिंह को एसटीएफ व जिला पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया । उक्त बदमाश जिला के कुख्यात टाप दस अपराधी ग्रुप के शार्प शूटर सुपारी किलर है। 2022 के अप्रैल में एके 47 से रइस खान पर हमला किया गया था, इसमें एक आम आदमी की गोली लगने से मौत हुई थी। जबकि चार व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए थे। इसमें गोलू सिंह भी शामिल था।