परवेज़ अख्तर/सिवान: अफ़राद-महाराजगंज एनएच पर पोखरा गांव के समीप अज्ञात स्कोर्पियो चालक ने एक 60 वर्षीय महिला को धक्का मार भाग निकला. पोखरा के मुखिया रत्नेश्वर यादव और महाराजगंज थाना के एसआई घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी महिला को महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने महिला को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
जख्मी महिला गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार के नजदीक पकड़ी गांव के सुभाष पनहेरी की पत्नी पचासिया देवी बताई जाती है. पुलिस महिला के परिजनों को सूचना भेजवाई. परिजन जख्मी महिला के पास पहुंच गए हैं. सदर अस्पताल में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…