सीवान में अनियंत्रित ट्रक और स्कॉर्पियो में आमने सामने की भिड़ंत एक की मौत दो लोगों की स्थिति गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गंडक पुल के समीप सोमवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने स्कॉर्पियो गाड़ी में कड़ी टक्कड मार दी। इस घटना में स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना में मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव निवासी आश महमद के 28 वर्षीय पुत्र इमामुद्दीन के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान गांव के ही 26 वर्षीय शहाबु महमद तथा नाशिक मियां के 25 वर्षीय पुत्र काशिम के रूप में हुई है।

इधर घटना में दोनो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसके बाद एक युवक को डॉक्टरो ने गोरखपुर रेफर कर दिया है जबकि अन्य एक युवक का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर सोमवार की अहले सुबह तकरीबन 4:00 बजे अपने घर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कड़ मार दिया। इधर घटना के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची जीबी नगर तरवारा थाने की पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया है। वहीं इधर घटना की जानकारी के पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026