तरवारा: पिकअप, टेम्पो व बाइक की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के गंडक नहर के समीप हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के गंडक नहर आरा मशीन के समीप पिकअप, टेंपो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह तरवारा गंडक नहर आरा मशीन के समीप पिकअप, ऑटो व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस दौरान पिकअप ने पहले बाइक में टक्कर मार दिया. इसके बाद पिकअप अनियंत्रित टेंपो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो में सवार लोग घायल हो गए. इसके बाद कुछ दूर जाने के बाद पिकअप पलट गई और चालक फरार हो गया.

सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं एक की स्थिति गंभीर होने पर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के सादीकपुर निवासी बांके लाल सिंह के पुत्र अजय सिंह के रुप में हुई. वहीं अन्य घायलों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा हैं. घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी टेंपो चालक नसुरूलाल का पुत्र मेराज खान के रूप में हुई है. जबकि टेंपो सवार यूपी के मुजफ्फरनगर के साकिब, जुम्मा, तालीब है.

बताते चले कि सोमवार सुबह सीवान की तरफ से ऑटो में सवार होकर सभी घायल कपड़ों की फेरी करने जा रहे थे. तभी बसंतपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. जिससे सभी लोग घायल हो गए. वहीं थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सीवान सदर अस्पताल भेजवाया. जहां एक की मौत हो गई. वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है. इधर मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026