परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप रविवार को अपराह्न करीब 1:00 बजे दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक चालक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृत बाइक चालक का नाम हीरालाल नाम है जो महाराजगंज थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी बिशुनी राम का पुत्र था. जख्मी विकास कुमार ठाकुर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कंधौली गांव निवासी राकेश ठाकुर का पुत्र है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हीरालाल राम बाइक से अपनी पुत्री की शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था. दोपहर में जीबी नगर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में हीरालाल राम की घटनास्थल पर मौत हो गई.
बताया जाता है कि हीरालाल राम की पुत्री का सोमवार को तिलक समारोह आयोजित है. घटना की सूचना मिलते ही जीबी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर हीरालाल की मौत की सूचना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गई. मंगलगीत की जगह घर से रोने की चित्कार उठ रही थी. मृत की पत्नी बार-बार यही कह कर रोए जा रही थी कि वह बेटी की शादी काफी धूमधाम से करना चाहते है. हंसी खुशी सुबह में बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए खुद घर से निकले थे, परंतु उनकी यह हशरत अधूरी रह गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…