तरवारा: अपहरण कांड के फरार आरोपित के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर खम्हौरी निवासी छोटेलाल बैठा और मूरत बैठा तथा मिश्रवलिया निवासी गोपीशंकर यादव तथा मनोज महतो के घर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम की इश्तेहार चस्पाया।ज्ञात हो कि 2021 में थाना क्षेत्र के एक लड़की को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया था।

उक्त घटना को लेकर अपहृता के स्वजनों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पांडेयपुर खम्हौरी निवासी छोटेलाल बैठा, मूरत बैठा, मिश्रवलिया निवासी गोपीशंकर यादव एवं मनोज महतो के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस संदर्भ में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के आलोक में वर्षों से फरार चल रहे दर्ज कांड के नामजद आरोपित के घर इश्तेहार चस्पाया गया है। इसपर नामजद आरोपित हाजिर नहीं होंगे तो न्यायालय के आदेश के आलोक में कुर्की की कार्रवाई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026