तरवारा: पंखे से लटकता युवती का शव पुलिस ने किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह पंखे से लटकता एक छात्रा का शव बरामद किया है। हालांकि छात्रा ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटकाया है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन छात्रा की मौत को लेकर ग्रामीणों में दबी जुबान कई तरह की चर्चाएं जारी है। इधर पुलिस ने घटना स्थल से एक सुसाइट नोट बरामद किया है। जिसमें छात्रा के अपनी मर्जी से आत्महत्या करने का जिक्र है। लेकिन, सुसाइट नोट में लिखी गयी बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ बोलने का मूड बना चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात छात्रा खाना खाकर अपने कमरे में सो गयी।

लेकिन सुबह जब देर तक छात्रा सोकर नहीं उठी तो परिजन उसके कमरे में उसे जगाने गये। इस बीच कमरे का नजारा देख परिजन भौंचक रह गए और घर में कोहराम मच गया। इधर अहले सुबह घर में कोहराम मचने की आवाज सुन मृतका के दरवाजे पर पड़ोसियों का भीड़ जमा हो गयी। इसी बीच घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी। फलस्वरूप मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस इस घटना से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि पुलिस को संदेह है कि युवती की मौत का संबंध प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।लेकिन, पुलिस जांच के बाद ही कुछ बोलने की स्थिति में है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024