परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के अहिरनी गांव में बीते सोमवार को शौच करने जा रही महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.मामले में पीड़ित महिला द्वारा थाने में आवेदन दिया गया.इसके बाद संबंधित पुलिस पदाधिकारी द्वारा महिला थाना से संबंधित मामला बताकर महिला थाने भेज दिया गया.पीड़ित महिला न्याय के लिए बीते पांच दिनों से महिला थाने का चक्कर लगा रही है.
इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित महिला ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा से मिलकर जी.बी.नगर इंस्पेक्टर एवं महिला थानाध्यक्ष के खिलाफ लिखित शिकायत किया है.इसके बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए महिला थानाध्यक्ष को इस मामले की जांच कर दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.मामले में परशुराम कुमार यादव,नीतीश कुमार यादव व प्रदीप कुमार भारती को आरोपित किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…