तरवारा: घर में घुस धारदार हथियार से हमला कर नगद सहित चार लाख की लूट

  • जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के फलपुरा गांव की हैं घटना
  • पांच की संख्या में थे लुटेरे, कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल
  • रविवार की सुबह 3:10 बजे की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के फलपूरा गांव में नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक मकान में जमकर लूटपाट किया और लूटपाट का विरोध कर रहे परिजनों को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया. घायलों में धर्मेश यादव, रमाशंकर यादव और कलावती देवी शामिल हैं. घटना के संबंध में घायल धर्मेश यादव ने बताया कि हमारा मकान गांव से कुछ दूरी पर हटकर बना है. हमलोग शो रहे थे तभी रविवार की सुबह तकरीबन 3:10 बजे दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाया कि दरवाजा खोलिए. जिसके बाद हमलोगों ने दरवाजा खोला और पांच की संख्या में नकाब पोश अपराधी हथियार लेकर घर में घुसे और लूटपाट करने लगे. जब हमलोगों ने इसका विरोध किया तो अपराधियो द्वारा मारपीट की जाने लगी. जिसमे मेरे माता-पिता और मैं घायल हो गए. जब अपराधियों ने लूटपाट करते हुए घर मे रखे रुपये व जेवरात लूटने लगे तो मैंने इसका विरोध किया तभी एक अपराधी ने हाथ में लिए कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया और 2.5 लाख रुपये और पांच थान जेवरात लेकर फरार हो गए. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि लूटपाट के दौरान हमलोगों ने हल्ला हंगामा भी किया, लेकिन जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते अपराधी फरार हो चुके थे. जिसके बाद हमलोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अपराधियों के पहचान के बाद और पीटा

घायलों ने बताया कि लूटपाट करने आए सभी अपराधी गांव के ही थे और जब हम लोगों ने उन सबको पहचान लिया तो वह लोग हमारे साथ और मारपीट करने लगे. इसके बाद हम लोग हंगामा हंगामा करने लगे तो अपराधी फरार हो गये.

पहले इलाज उसके बाद होगी जांच

घटना के बाद जब तीनों घायल जीबी नगर थाना पहुंचे तो पुलिस ने कहा कि पहले इलाज कराइए उसके बाद हम लोग जांच करेंगे और घायल पुनः सदर अस्पताल चले गए. घायलों का कहना था कि यदि पुलिस तत्काल जांच में जुटी होती तो शायद हमारी रुपए व जेवरात बरामद हो सकती थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026