तरवारा : स्टेट बैंक के कैशवैन में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, गार्ड और कैशियर घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एनएच 227 ए पर ग्रामीण बैंक समीप गुरुवार की दोपहर में स्टेट बैंक के कैशवैन में स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया जिससे कैशवैन में सवार चालक, गार्ड व कैशियर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। वहीं घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। घायलों की पहचान चालक बिंदुसार निवासी ब्रजेश कुमार, कैशियर विभाकर कुमार और एक गार्ड बताया जाता है।बताया जाता है कि सिवान से भारतीय स्टेट बैंक से कैशियर विभाकर कुमार अपने चालक ब्रजेश कुमार एवं गार्ड के साथ कैशवैन में रुपये लेकर बसंतपुर जा रहे थे।

इस दौरान माधोपुर गांव में एनएच 227 ए पर ग्रामीण बैंक समीप अफराद की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने कैशवैन में टक्कर मार दिया जिससे कैशवैन सड़क किनारे पलट गया तथा उसमें सवार चालक, कैशियर एवं गार्ड घायल हो गए। वहीं मौका पाते ही स्कार्पियो चालक अपनी गाड़ी छाेड़ भागने में सफल रहा। घटना के बाद घटनास्थाल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जीबी नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार दबल किे साथ घटनास्थल पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस दोनों दुर्गघनाग्रस्त वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026