तरवारा: जदयू कार्यसमिति की बैठक में लिए गए कई निर्णय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर के तरवारा बाजार स्थित एक निजी सभागार में सोमवार को जदयू कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रमंडलीय प्रभारी सह पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश कुमार, सांसद कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हम सभी पर बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है, हम सभी को अपनी पार्टी और नेता के प्रति मिलकर काम करना है। प्रमंडलीय प्रभारी ने बताया कि हम सभी को प्रदेश द्वारा दिए गए टास्क को मजबूती से पूरा करना है, साथ ही पार्टी प्रदेश द्वारा निर्धारित प्रखंड स्तर पर 10 से 20 जून के बीच प्रखंड स्तरीय बैठक को पूरा करना है।

इसी कड़ी में जिले में भी प्रखंड स्तरीय बैठक को करना है। साथ ही 20 से 30 जून के बीच पंचायत स्तर भी बैठक करनी है। उन्होंने महागठबंधन द्वारा 15 जून को सभी प्रखंडों में आयोजित धरना को सफल बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारी शुरू कर दी गई है। धरना सहित पार्टी के प्रखंड स्तरीय पंचायत स्तरीय बैठक निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस कड़ी में प्रखंड स्तरीय तिथि की भी घोषणा की गई इसमें 13 जून को सिसवन, दारौंदा, 14 जून को भगवानपुर, महाराजगंज, 15 जून को हसनपुरा, हुसैनगंज, 16 जून को रघुनाथपुर, आंदर, 17 जून को मैरवा, नौतन, 18 जून को गुठनी, दरौली, 19 जून को गोरेयाकोठी, बसंतपुर, लकड़ी नबीगंज, 20 जून को पचरुखी, बड़हरिया, 21 जून को सिवान नगर, सिवान सदर शामिल है।

पंचायत स्तर तक का भी कार्यक्रम बहुत जल्द निर्धारित कर की जाएगी। बैठक में पूर्व विधायक हेमनारायण साह, प्रदेश महासचिव इंद्रदेव पटेल, मुर्तुजा अली कैसर, सैयद नजमुल होदा, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, राजेश्वर चौहान, निकेश चंद्र तिवारी ने अपने विचार रखे। मौके पर अब्दुल करीम रिजवी, विजय प्रसाद वर्मा, आजाद खां, मुर्तुजा अली पैगाम, नंदकिशोर कुशवाहा, प्रमोद पटेल, ओमप्रकाश सेतु, राजेश त्यागी, मुन्ना पटेल, प्रिंस बजरंगी, आमोद प्रियदर्शी, प्रभुनाथ महतो, संगीता यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026