परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कोड़र गांव में बुधवार की देर रात इंटरमीडिएट की छात्रा के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवही गांव निवासी ईश्वर सिंह के पुत्र पुनीत कुमार सिंह को आरोपित किया है। उसने आवेदन में कहा है कि पुनीत कुमार सिंह सिसवां कोड़र गांव में अपने मामा के घर रहता था। इसी बीच वह मुझसे अपने मोबाइल से बात करने लगा। पिछले चार वर्षों से वह शादी का झांसा देकर मेरे साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब मैं शादी करने की बात करती थी तो कहता था कि मेरे बड़े भाई की शादी हो जाएगी उसके बाद तुमसे मैं शादी कर लूंगा।
इस बीच शादी का झांसा देकर अवैध शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह हमेशा कहता रहता था कि यह बात किसी को मत बतलाना। बुधवार की देर रात पुनीत कुमार सिंह छत के रास्ते मेरे पास आया और अवैध शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब मैं शादी की बात करने लगी तो वह कहने लगा कि आज तुमसे मिल लिया। अब मुझे तुमसे कोई मतलब नहीं है। तुम भी मुझसे कोई मतलब मत रखना। इस बात पर मैंने उसे पकड़ लिनल जल योजना में धांधली को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा या और हल्ला करने लगी। इसके बाद हल्ला सुनकर परिवार के लोग जाग गए। मेरे हल्ला करने पर मेरे पिता मां और बहन कमरे में दौड़ी हुई आई। तब तक आसपास के लोग दरवाजे पर इकट्ठा हो गए। लोगों से हाथ छुड़ाकर वह भागने लगा। इस दौरान उसे हल्की चोट लगी है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…