परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चांचोपाली गांव में रविवार की शाम खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर की हल से खेत का मेढ़ टूट गया. खेत का मेंढ तोड़ने का कारण पूछने पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हो गयी. देखते ही देखते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. इस हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों पक्षों के बीच बलुआ पर मारपीट कि घटना को देखते हुए लोगों की भीड़ लग गयी. इसके बाद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इस संबंध में इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन मिला है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में एक पक्ष के जमुना यादव उर्फ लोहा यादव, प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.
इस मामले में जमुना यादव ने थाने में आवेदन देकर धर्मनाथ यादव उर्फ धरम यादव, मुन्ना कुमार यादव को आरोपित किया है. वहीं दूसरे पक्ष के धरम यादव, पत्नी व पुत्र मुन्ना यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि लाठी डंडे से मारपीट के दौरान धरम यादव का हाथ टूट गया. इस मामले में धरम यादव ने थाने में आवेदन देकर जमुना यादव, प्रेम कुमार यादव समेत तीन लोगों को आरोपित किया है. बेरहमी से अपने सगे संबंधियों की पिटाई देखने के बाद अपनी बहन के घर आए मुन्ना यादव के साले ने गुस्से में आकर दूसरे पक्ष के तीन लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के बाद घायलों को घर लाया गया. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…