तरवारा के सलाहपुर गांव में विदेश से पंहुचा युवक का शव, मचा कोहराम

  • दुबई में युवक की जमीन खिसकने से हुई मौत
  • पाइप लाइन का काम करने के दौरान हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव के एक युवक की मौत दुबई में हो गयी। मृत युवक सलाहपुर गांव निवासी कृष्णा यादव का पुत्र अखिलेश कुमार था। जिसका शव गुरुवार की देर रात सलाहपुर गांव लाया गया। युवक का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। युवक की मौत 2 अक्टूबर को दुबई में जमीन खिसकने के बाद मिट्टी में दबने से हो गयी थी।

युवक अपने तीनों भाइयों में सबसे बड़ा था। विदेश की कमाई से वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं उसके पिता कृष्णा यादव अखबार के हॉकर हैं। वह पाइप लाइन का काम करता था। पाइप लाइन का काम करने के दौरान एक सुरंग में पाइप का कनेक्शन करने के लिए गया था। जहां जमीन खिसकने से उसकी मौत हो गयी।

युवक की शादी चार साल पहले हुई थी। पति का शव देख पत्नी सवीता देवी की चीख से पूरा माहौल गमगीन हो गया। युवक को एक तीन वर्ष की पुत्री है। पिता की मौत से पुत्री मिस्टी कुमारी अनजान है। वहीं दूसरी ओर नौरंगा गांव के एक युवक की मंगलवार की देर रात तबीयत खराब होने से दिल्ली में मौत हो गयी। मृत युवक नौरंगा गांव निवासी रामनरेश बैठा का पुत्र अविनाश राज उर्फ मोनू था।

युवक की मौत के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। नौरंगा गांव के लोगों की माने तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवक एक प्रत्याशी का समर्थक था। चुनाव में दूसरे प्रत्याशी द्वारा अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसके बाद युवक के पिता ने चुनावी रंजीश से बचने के लिए उसे 10 दिनों के लिए दिल्ली घूमने के लिए भेज दिया। जहां उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गयी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024