✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जीबी नगर थाना क्षेत्र में हुए उपेंद्र राम की हत्या मामले में एसपी श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सोमवार को जीबी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि हकमा ईंट भट्ठा के बगल में झाड़ीनुमा पानी के गड्ढ़ा में एक युवक का शव पड़ा है।पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को पानी से निकाला गया। जिसके आंख, चेहरा,गर्दन एवं शरीर के अन्य दूसरे भाग में चोट के निशान थे।
शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया गया तो स्थानीय लोगों द्वारा शव की पहचान दीनदयालपुर निवासी उपेंद्र राम के रूप में की गई। सूचना पर मृतक के स्वजन घटनास्थल पर आए।स्वजनों के अनुसार उपेंद्र राम रविवार की देर शाम घर से मेला देखने के लिए हकमा आया था। बताया कि गांव के लोगों द्वारा पूर्व से चले आ रहे पुरानी दुश्मनी के कारण मौका पाकर उपेंद्र राम की हत्या कर दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…