परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के सकरा गांव निवासी वर्तमान मुखिया पति डाक्टर आशुतोष कुमार द्वारा अपने हाथ में हथियार लहराने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। प्रसारित वीडियो को लेकर पूछे जाने पर मुखिया पति डा. आशुतोष कुमार ने बताया कि यह कोई हथियार या पिस्टल नहीं है, यह बच्चों को निशानाबाजी सीखने वाला रेंज फायर है जो चनौर स्थित विद्यालय में है।
वहीं फोटो और वीडियो हमारे मोबाइल में था जिसको किसी विरोधी द्वारा मुझे बदनाम करने की नीयत से मेरे मोबाइल से लेकर प्रसारित किया जा रहा है। वही इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि कोई ऐसा मामला सामने नहीं आया है। अगर आएगा तो इसकी जांच कर समुचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…