तरवारा: वार्ड सदस्य ने बहू को पीट-पीट कर मार डाला, पुलिस बेखबर

पुलिस व ग्रामीणों के भय से आनन-फानन में शव को जला डाला

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा पंचायत के वार्ड संख्या एक के वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो ने अपनी पतोहू को पीट-पीट कर मार डाला। वहीं ग्रामीणों व पुलिस को घटना की भनक ना लगे, इस कारण साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला डाला। घटना सात अप्रैल की देर शाम की बताई जाती है। बताया जाता है कि वार्ड सदस्य रघुनाथ महतो अपनी पतोहू इलायची देवी (पति सुदामा महतो) को मामूली विवाद में डंडा से पिटाई कर दी। इस दौरान इलायची देवी के सिर पर गंभीर चोट आई, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में दहशत का माहौल कायम हो गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों ने पुलिस एवं ग्रामीणों से बचने के लिए शव को देर रात गांव के ही दक्षिण दिशा स्थित श्मशान घाट पर जला डाला। अल सुबह सड़क के दक्षिण दिशा की तरफ शौच करने निकले ग्रामीणों ने देखा कि चिता पर आखिर किसका शव जला हुआ है।

शव को देख ग्रामीण भौंचक रह गए। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उक्त घटना की चर्चा गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई तथा तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया। मृतका इलायची देवी का पति सुदामा महतो लुधियाना में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं।उक्त घटना की जानकारी तब हुई जब रविवार की सुबह रघुनाथ महतो अपनी छोटी बहू सरोज देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर जीबी नगर थाना पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाते हुए हृदय विदारक घटना का भी राज खोल दिया। उधर घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए रघुनाथ महतो को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके पास से कई पारंपरिक हथियार भी बरामद किए हैं, लेकिन इस मसले पर पुलिस कुछ भी बताने से साफ-साफ इंकार कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026