परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जलालपुर निवासी आरएसएस के पूर्व प्रांत शारीरिक प्रमुख मनोरंजन सिंह के पुत्र विश्वरंजन कुमार के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि विश्वरंजन पोल्ट्री फार्म में मुर्गी को दाना देने गए थे तभी पोल्ट्री फार्म में विद्युत तार के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीण मनोज कुमार सिंह, शशिभूषण सिंह, राजीव रंजन पांडेय, अखिलानंद सिंह, संजय पांडेय, राहुल तिवारी, दवेंद्र गुप्ता आदि स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…