परवेज अख्तर/सीवान: जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौवका बाजार के समीप बुधवार की शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया।शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घायल युवक गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विक्रमा प्रसाद का पुत्र जमादार प्रसाद है।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने जीबीनगर थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। इसके बाद थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने सदर अस्पताल पहुंचकर मृत युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बेशुध पड़ी है।वही बच्चे के पिता के शव से लिपट कर रोते देख गांव के लोगों की आंखें नम हो जा रही है।पति के असामयिक मौत होने से अपने बच्चों के परवरिश के चिंता सताने लगी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…