Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा में इलाज के अभाव में शिक्षक की मौत,सदमे में परिवार

परवेज अख्तर/सिवान :- कोरोना महामारी ने न जाने कितने लोगों की जान लेगा. यह किसी को पता तक नहीं. महामारी के चलते सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों के चिकित्सक इलाज करने से कतरा रहे हैं. इसी कड़ी में मैरवा के लालगंज के एक शिक्षक की मौत इलाज के अभाव में शनिवार की देर रात को हो गयी. मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है. बताया जाता है कि मृत शिक्षक अबू ओसामा नौतन प्रखंड के नरकटिया के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय सह उच्च विद्यालय में कार्यरत थे. वे एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे. उन्हें सांस फुलने की समस्या थी. वे न्यूमोनिया के पेसेंट थे. बेहतर इलाज के लिए उन्हें सीवान ले जाया गया.

मगर निजी अस्पताल कोरोना के भय से इलाज नहीं किया. वे कोरोना की जांच के बाद इलाज करने को कहा. 24 जुलाई को उनका कोरोना टेस्ट रेफरल अस्पताल के एएनम कॉलेज में हुई. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी. जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती गयी. आनन फानन में उन्हें सीवान ले जाया गया. कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी निजी अस्पताल ने इलाज नहीं किया. परिजन दर दर भटकते रहे. वही हल्ला हंगामा के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जो इमरजेंसी में मरीज को देखने के लिये कोई चिकित्सक मौजूद नहीं थे.

हालांकि कुछ देर बाद एक चिकित्सक आये और इलाज करना शुरू किया. कुछ देर बाद उनकी सांसे थम गई. जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गयी. इधर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. इलाज में आनाकानी करने से मौत हुई है. अगर समय से समुचित इलाज मिलता तो शायद आज वे सबके बीच रहते. इधर उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026