✍️परवेज़ अख्तर/सिवानशहर के महादेवा रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक शिक्षक की सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान सारण जिला के पानापुर थाना के खजुरी निवासी 59 वर्षीय हृदयानंद पाठक के रूप में हुई है। जो बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैजू बरहोगा में पदस्थापित थे। मौत के बाद आक्रोशित शिक्षकों ने शव को डायट परिसर में रखकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे डीइओ मिथिलेश कुमार ने शिक्षकों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। साथ ही 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी।
वही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों ने आपसी सहयोग से 15 हजार रूपये से अधिक का सहयोग किया।मिली जानकारी अनुसार समग्र शिक्षा अभियान व राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना के तत्वावधान में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित वर्ग तीन से पांच के शिक्षकों के तीसरे बैच के छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरूआत सोमवार से हुई। प्रशिक्षण में चार प्रखंड यथा आंदर, सिसवन, गोरेयाकोठी व बसंतपुर के 240 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्राप्त करना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…