परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के तरवारा एस एच 73 पर गुरुवार की सुबह उत्कर्मित मध्य विद्यालय पचपकड़ीया विद्यालय में कार्यरत शिक्षक के मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिक्षक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।जिसका इलाज सिवान स्थित किसी निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
बतादे की सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक इसी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पट्टी गांव के फूल मोहम्मद अंसारी है जो मोटरसाइकिल से सवार होकर सिवान चुनाव से संबंधित ट्रेनिग करने जा रहे थे तभी तरवारा बाज़र स्थित एस एच 73 पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार कर घायल करते हुए वाहन चालक ने वाहन के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुँचाया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस ने पहुँच कर घटना की जाँच की।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल के परिजनों के द्वारा कोई लिखित शिकायत नही मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…