Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास रख शिक्षकों ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान : समान कार्य समान वेतन और राज्य कर्मी का दर्जा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 25 वें दिन गुरुवार को मैरवा में नौतन मोड़ पर स्थित गांधी चबूतरा पर स्थापित बापू की प्रतिमा के समक्ष नियोजित शिक्षकों ने उपवास रखते हुए धरना दिया। शिक्षकों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया। महात्मा गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलते हुए एकजुटता के साथ आंदोलन को आगे बढ़ाने की अपील की गई।मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि यह लड़ाई आर्थिक विषमता दूर करने की लड़ाई है। समानता संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने दुख व्यक्त किया कि वेतन के अभाव में शिक्षकों ने होली नहीं मनाई। सरकार को चाहिए कि दमन का रास्ता छोड़कर हड़ताली शिक्षकों से वार्ता करें और उनकी मांगे पूरी करें। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन बहुत आगे बढ़ हो जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024