Siwan News

शिक्षकों का हड़ताल 27वें दिन भी जारी

परवेज अख्तर/सिवान :समान काम के बदले समान वेतन समेत अन्य मांगों को ले नियोजित शिक्षकों का हड़ताल शनिवार को 27वें दिन भी जारी रहा।
शिक्षक अपनी मांगों को लेकर बीआरसी पर धरना पर बैठे रहे। उनका कहना था कि
जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मान लेती उनका
आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने पचरुखी, मैरवा, सिसवन,जीरादेई, बसंतपुर,
नौतन, हुसैनगंज, हसनपुरा, रघुनाथपुर समेत अन्य प्रखंडों में धरना दिया।
शिक्षकों के हड़ताल से घबराई सरकार : शिक्षक संघ
संसू, दारौंदा (सिवान) : प्रखंड के हड़ताली शिक्षकों का हड़ताल शनिवार
को 27 वें दिन भी जारी रहा। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला
संयोजक अनिल कुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों के हड़ताल से घबराकर सरकार
ने कोरोना वायरस का बहाना बनाकर प्रदेश के सभी विद्यालयों में 31 मार्च
2020 तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया है, जबकि सच्चाई यह है कि शिक्षकों की
हड़ताल के वजह से प्रारंभिक विद्यालयों में 16 मार्च से होने वाला वार्षिक
परीक्षा बाधित होने का डर सरकार के दिमाग में था। सरकार के इस नीति को
बिहार की आम जनता बखूबी समझती है।धरनास्थल पर सचिव अंकित कुमार, अजय
आनंद,
श्रीभगवान राम, उमेश कुमार शर्मा, संजय यादव,राजू राय, पी.के. दास, राम
कुमार, प्रशांत निराला,नागेंद्र राम, रामधनी पंडित, बबलू खरव़ार, मुकेश
राम,संजय सिंह, अनवर हुसैन, विजय यादव, साहेब राय,संजय यादव, मनोज कुमार,
पारस पंडित, फूलमाला देवी,रीमा देवी, रितु सिन्हा, विमल सिंह, राकेश
शाही, अमरजीत कुमार दास,हृदयानंद मांझी, रामप्रवेश यादव, अशोक
भारती,राजीव तिवारी समेत काफी संख्या में शिक्षक शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026