Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पीठासीन पदाधिकारियों को सिखाए गए मतदान करने के गुर

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के पांच प्रशिक्षण केंद्रों शनिवार को मतदानस्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर दूसरे दिन भी गया। इसका निरीक्षण इवीएम कोषांग के प्रभारी एसडीओ अमन समीर ने किया। वीएम हाईस्कूल, डायट, बीआरसी, मोति मिडिल व वीएम मिडिल स्कूल में अलग-अलग मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान पदाधिकारी वन, मतदान पदाधिकारी को मतदान के दिन मॉक पोल, वीवी पैड, पी वन, पी टू व पी थ्री के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इवीएम के प्रयोग, सीयू एवं बीयू के बारे में भी प्रशिक्षकों ने विस्तार से बताया। साथ ही बताया गया कि नियुक्ति पत्र से इनके प्राप्त नंबर का मिलान कर लेने को कहा गया। सीयू एवं बीयू की सीलिंग सही ढंग से हुआ या नहीं इसपर विस्तार से जानकारी दी गई। वीवीपैट के नंबर से मिलान करने, मतदान के शुरु व मतदान के बाद वाली गतिविधियों पर कई महत्पूर्ण बाते मास्टर ट्रेनरों ने बताया। लोक सभा चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं सहभागितापूर्ण संपन्न कराने के लिए कई टिप्स दिए गए। पहली बार चुनाव कार्य में महिलाओं को शामिल किए जाने पर प्रशिक्षण के दौरान उनमें उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर नोडल पदाधिकारी विश्वमोहन सिंह, राजकुमार टीपू, कुणाल सिंह, सोमेश्वर सिंह, सतीश कुमार श्रीवास्तव, अजय राय, विनय कुमार राम, विकास कुमार सिंह, रजनीश मिश्रा, श्रीकांत सिंह समेत अन्य शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026