तरवारा बाजार में देसी कट्टा के साथ किशोर गिरफ्तार, भेजा गया किशोर जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी’ नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम के प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने एक साइकिल सवार किशोर को लोडेड देसी कट्टा के साथ रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किशोर जामो बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बताया जाता है. इस संदर्भ में जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर ने बताया कि तरवारा बसंतपुर मुख्य मार्ग के गंडक नहर के समीप थाने में गठित पुलिस टीम के द्वारा दोपहिया वाहनों तथा संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जा रही थी कि इसी बीच तरवारा बाजार से जलालपुर गांव की ओर एक साइकिल सवार किशोर पुलिस को देख कर तेजी से भागने लगा तो संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद की गई.

इस संदर्भ में प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर के लिखित आवेदन पर स्थानीय थाने में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने सोमवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. इस संदर्भ में दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता कंचन कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार किशोर का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है कि उसके विरुद्ध पूर्व में कोई मामले दर्ज है. या नहीं. आगे उन्होंने कहा कि अनुसंधान जारी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026