Jiradei News in Hindi

जीरादेई में गला रेत कर किशोर की निर्मम हत्या, परिजनों में कोहराम

परिजनों ने गांव के ही लोगो पर लगाया हत्या का आरोप

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार की सुबह किशोर का शव मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई.शव की  पहचान ठेपहा के बहुरिया टोला निवासी जयराम खरवार के पुत्र रोहित कुमार उर्फ झंडू (16) वर्ष के रूप में हुई है.किशोर की हत्या गला रेत कर कर दी गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि उसकी हत्या करके शव को ठेपहा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. सुबह  शौच के लिए  गई महिलाओं ने देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया.शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दिया. व₹ परिजनों ने घटना स्थल पर पहुँचकर शव की शिनाख्त किया. ग्रामीणों का कहना है कि किशोर की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था.

जिससे  उसकी हत्या की आशंका जाहिर ना हो सके. परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस ने हत्या के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ किया. पुलिस का कहना है कि यूवक की हत्या अपराधियों ने ठेपहा रेलवे ढाला से 500 मीटर पश्चिम पुलिया के नीचे किया है. जहाँ  पुलिस ने खून के धब्बे को चिन्हित किया है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार के तरफ से क कोई आवेदन नही दिया गया है.  आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी.

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था मृतक

किशोर की हत्या के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. जो परिवार की दयनीय हालत देखकर टैंट में मजदूरी का काम करता था. परिजनों का कहना था कि वह काफी मेहनती और मिलनसार था. जो मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण पोषण करता था.उसके मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.मृतक की मां रिंकू देवी शव को देखकर दहाड़ मारकर रो रही थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026