परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर नबीगंज ओपी क्षेत्र के गोपालपुर कोठी की एक किशोरी की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई. मृत किशोरी गोपालपुर कोठी के अलीहसन मियां की पुत्री मरजीना खातून(16) बताई जाती है. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर किशोरी बाढ़ के पानी में डूब गई. ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद किशीरी को बाहर निकाला गया. तबतक उसने दम तोड़ दिया था.
घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नबीगंज ओपी प्रभारी कुंजबिहारी राय, अंचलाधिकारी अजय कुमार ठाकुर, मुखिया शैलेन्द्र यादव, सरपंच लवलीन चौधुर, राकेश पांडेय, पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. रोते-बिलखते परिजनों ढांढस बंधाते हुए आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. मृतका की मां नसीमा खातून, पिता अलीहसन मियां व भाई-बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अगल-बगल के लोग उन्हें संभालने में लगे है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…