बड़हरिया के तीनभीड़िया खुर्द गांव में पोखरा में डूबने से किशोर की मौत, कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीनभीड़िया खुर्द गांव के शनिवार की सुबह में पोखरे से एक शव बरामद किया गया. शव की पहचान तीनभीड़िया खुर्द गांव के  जितेंद्र यादव के 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार के रुप में हुई. विदित हो कि शनिवार कि सुबह ग्रामीणों की सूचना के अनुसार बड़हरिया थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, एएसआइ मो सैयद हसन, एएसआइ शैलेश सिंह आदि ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीक़त करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. बताया जाता है कि सुजीत कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह 11 बजे घर से पूरब करीब 500 मीटर दूरी पर नहाने गया था. उसके बाद वह गहरे पानी उतरते चला गया व डूबने से उसकी मौत हो गयी.

उसके बाद परिजन उसी समय से खोजबीन कर रहे थे. लेकिन रात भर खोजने के बावजूद सुजीत का अता-पता नहीं चल सका. लेकिन शनिवार की सुबह छह बजे शौच करने गए परिजनों व ग्रामीणों ने पोखरा में सुजीत कुमार का शव तैरता हुआ पाया. सुजीत का शव देखते ही परिजन के होश उड़ गए. परिजनों का आरोप है कि उसके दोस्तों ने उसके साथ दगाबाजी की है. बुलाकर ले जाने बावजूद उसके डूबने की सूचना परिजनों को नहीं दी गयी. इधर सुजीत की मौत से परिजनों की चीख-चीत्कार से पूरे गांव में मातमी माहौल बन गया है. सुजीत की मां अपने बेटे की मौत के सदमे में बेहोश पड़ी है. अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया डॉ वीरेंद्र यादव, सरपंच झगरु यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को मुआवजे देने की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026