परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नबालिक 15 वर्षीय किशोरी की शादी की नीयत से अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृता के पिता ने अपने दिए आवेदन में अपने गांव के कुलदीप यादव, तारकेश्वर यादव, शैलेश यादव, रामभु यादव, नरेश यादव, चुंकलो देवी व नीतू देवी को आरोपित किया है. पीड़ित ने अपने बताया है कि बिते 30-31 मार्च की मध्यरात्रि से ही लड़की बिना किसी सूचना के गायब हो गई.
जब 31 कि शाम लड़की घर नहीं पहुंची तब विशेष चिंता होने लगी व आस पड़ोस तथा नाते रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. फिर अपने स्तर से खोजबीन में पता चला कि उपरोक्त सभी लोगों ने शादी की नीयत से बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया है. थानाध्यक्ष से शीघ्र लड़की को सकुशल बरामद करने की गुहार लगायी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…