परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएच नगर थाने के एक गांव में चाकू व बंदूक के बल पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 4 मार्च की रात की बताई जाती है। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पड़ोस के ही मोहन राम को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि वह आवश्यक कार्यवश घर के बाहर निकली थी। तभी मोहन राम द्वारा मुंह दबाकर चाकू व बंदूक के बल पर चंवर में ले जाकर बल पूर्वक दुष्कर्म किया गया। इस दौरान उसने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आकर स्वजनों को घटना की जानकारी दी।
उसके बाद मेरे माता-पिता आरोपी के पिता के पूछताछ की तो उसने भी बंदूक दिखाकर धमकाया और कहीं शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर मोहन राम तथा उसके पिता श्यामलाल राम को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…