परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मौजे गांव में रविवार को आग लगने की वजह से एक किशोरी बुरी तरह से झुलस गई. हादसा खाना बनाने के दौरान हुआ.घटना के बाद परिजनों ने झुलसी किशोरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराये जहां उसका इलाज चल रहा है. किशोरी 17 वर्षीय मंजू कुमारी है. परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह घर पर कोई भी नहीं था. मंजू घर पर खाना बना रही थी. तभी खाना बनाने के क्रम में गैस रिसाव होने से आग लगी गयी जिसमे किशोरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई.परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक वो काफी झुलस चुकी थी. गंभीर रूप से झुलसी मंजू कुमारी का इलाज अभी सदर अस्पताल में चल रहा है. वहीं चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…